ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / बिहार के 28 डॉक्टरों की जाएगी नौकरी, सरकार ने लिया कड़ा फैसला, देखिये...

बिहार के 28 डॉक्टरों की जाएगी नौकरी, सरकार ने लिया कड़ा फैसला, देखिये पूरी लिस्ट

15-May-2020 04:14 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच डॉक्टरों की लापरवाही से सरकार तंग आ चुकी है. राज्य सरकार के डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 डॉक्टरों की लिस्ट जारी की गई है. जो बिना परमिशन के ड्यूटी से गायब हैं. सरकार की ओर से इन्हें 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक 28 डॉक्टरों की सूची जारी की गई है. कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. राज्य के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां 30 मई तक कैंसल की गई हैं. इसके बावजूद भी कई डॉक्टर अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं. विभाग की ओर से 5 अप्रैल को एक पत्र जारी कर ड्यूटी से गायब रहने वालों डॉक्टरों को ड्यूटी पर आने की अपील की गई थी. इसके बावजूद भी 28 ऐसे डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ हैं, जो ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी डॉक्टरों की सूची जारी की गई है. जिसमें मेडिकल टीचर, सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर शामिल हैं. सरकार ने ऐसे डॉक्टरों को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है. बिना किसी सूचना के अनिधिकृत रूप से लगातार 15 दिनों तक गायब रहने वाले संविदा डॉक्टरों और टेन्योर पर कार्यरत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर की संविदा और टेन्योर समाप्त मानी जाएगी. इसके अलावा अन्य उपस्थित डॉक्टरों के ऊपर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.


news image
news imagenews image