ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

बिहार के 2 DSP पर कार्रवाई, गृह विभाग ने कसा शिकंजा, जांच में भारी गड़बड़ी का आरोप

29-Jan-2021 04:32 PM

PATNA : बिहार के 2 डीएसपी पर गृह विभाग ने शिकंजा कसा है. काम में लापरवाही और जांच में गड़बड़ी को लेकर बिहार सरकार ने यह कार्रवाई शुरू की है. गृह विभाग की ओर जारी आदेश के मुताबिक आरा के तत्कालीन डीएसपी और पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार और नरकटियागंज के तत्कालीन डीएसपी अमन कुमार पर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश दिया गया है. 


बिहार के दो डीएसपी पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. आरा के तत्कालीन डीएसपी और पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार और नरकटियागंज के तत्कालीन डीएसपी अमन कुमार एवं एसटीएफ के उपाधीक्षक के खिलाफ गृह विभाग ने कार्रवाई शुरू की है. पूर्णिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार पर आरा एसडीपीओ रहते हुए जांच में गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप है. यही नहीं, पंकज के खिलाफ कई अन्य कांडों में गंभीर लापरवाही बरतने का मामला भी सामने आया है. विभाग ने पहले बचाव अभिकथन की मांग की थी, उसके बाद उन्होंने अपना लिखित बचाव पक्ष समर्पित किया, जिसे विभाग ने अस्वीकार कर दिया है. अब पंकज के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है.


आरा के तत्कालीन डीएसपी पंकज कुमार के ऊपर आरोप है कि आरा में पोस्टिंग की तिथि 2 मई 2018 को जांच के लिए 1206 विशेष प्रतिवेदित और 546 अविशेष प्रतिवेदित यानी कि 1752 कांड लंबित थे जबकि एक साल बाद 1 मई 2019 को 1262 विशेष प्रतिवेदित और 566 अविशेष प्रतिवेदित यानी कि 1828 कांड लंबित पाए गए.


आरा में रहते हुए लूट के 13 प्रतिवेदित कांड में मात्र 8 में उद्भेदन और 9 में बरामदगी, चोरी के 165 प्रतिवेदित कांड में 27 में उद्भेदन एवं 11 में बरामदगी की गई, जो कि संतोषप्रद नहीं है. पंकज कुमार से अपना लिखित बचाव पक्ष समर्पित किया, जिसे विभाग ने अस्वीकार कर दिया है. पंकज के खिलाफ कई अन्य कांडों में गंभीर लापरवाही बरतने का मामला भी सामने आया है.


इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित करने को लेकर मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी गणेश कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.