छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
28-Mar-2021 10:36 AM
PATNA : होली से पहले बिहार के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नीतीश सरकार बिहार के 15 लाख श्रमिकों को तीन-तीन हजार रुपये देने जा रही है. निर्माण और अन्य क्षेत्रों से जुड़े रजिस्टर्ड मजदूरों को यह राशि दी जाएगी. 15 लाख मजदूरों में तकरीबन 446 करोड़ रुपये रुपये बांटे जायेंगे.
बिहार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डीबीटी के जरिये मजदूरों के खाते में डायरेक्ट पैसा भेजा जायेगा. बैंकों को इस राशि के हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गौरतलब हो कि बिहार में 14 लाख 87 हजार 23 मजदूर रजिस्टर्ड हैं. यह भवन निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले वे श्रमिक हैं, जिनकी आयु 60 वर्ष तक है.
आपको बता दें कि मजदूरों को राज्य सरकार चिकित्सा अनुदान के नाम पर हर साल तीन हजार रुपए देती है. इस साल भी यह पैसा मजदूरों को भेजा जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2020-21 की इस राशि को श्रम संसाधन विभाग ने शुक्रवार से बैंकों को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. श्रम संसाधन विभाग मंत्री जीवेश कुमार ने बताया कि श्रमिकों को चिकित्सा अनुदान के रूप में दी जाने वाली तीन हजार रुपए की राशि को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह अनुदान इसी साल तक देंगे. नए वित्तीय वर्ष में श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा.