Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
11-Jul-2023 08:22 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान पर नहीं बनती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चारधाम की यात्रा पर निकले कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद 46 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, मंगलवार अलसुबह एनएच- 333 के एकडरा मोड़ के समीप कांवड़ियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। लगभग 46 महिला और पुरुष कांवड़ियों घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। तीन की स्थिति ठीक नहीं है। तीनों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना ड्राइवर को झपकी आने के कारण घटना हुई है। इसके बाद ड्राइवर मौके से फरार है।
बताया जा रहा है कि, छपरा जिला के दो गांव सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार के लगभग 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसको लेकर कांवड़िया ने बताया कि देर रात को हमलोग देवघर में आराम करके सुबह तीन बजे यात्रा प्रारंभ किए। एकडरा मोड़ के समीप चालक को नींद आ गई। बस असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
इधर, इस घटना की जानकारी रेफरल अस्पताल को मिलते ही सभी घायलों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर सदाब अहमद के द्वारा सभी घायलो को उपचार किया गया। वही गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह,कृष्णा सिंह और मंजू देवी को जमुई रेफर किया गया।