Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट
12-Jan-2024 12:31 PM
By First Bihar
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ा कोई न कोई मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां एक जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जूट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के वार्ड तीन अरतहा में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही मौत हो गया। वहीं तीर से जख्मी दो लोगों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
वहीं, घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत है। बताया गया कि अर्ताहा निवासी लड्डू मेहता और बिरैली बाजार निवासी दीपनारायण मेहता साला बहनोई हैं। दोनों के बीच 2 कट्ठा जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा था। कई दिनों से लड्डू मेहता विवादित जमीन में मकान बनवा रहे थे, जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हल्का फुल्का कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई थी। जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्ष थाना भी गए थे।
लोगों ने बताया की गुरुवार के अहले सुबह करीब 3 बजे के आस पास लड्डू मेहता के घर में चीख पुकार के साथ बचाओ बचाओ का आवाज होने लगा। आवाज पर जब अगल बगल के लोग दौड़ कर गए तो देखा की लड्डू मेहता के पेट सहित शरीर के अन्य हिस्से में तीन तीर लगा हुआ है। वही लड्डू मेहता के पुत्र विजय कुमार के मुंह में तीर लगा हुआ है, जबकि गुड्डू कुमार के पेट और जांघ में तीर लगा हुआ है।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले को लेकर शंकरपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी।