BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
17-Feb-2023 08:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने गृह विभाग की तरफ से जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। विकास वैभव ने गृह विभाग के एसीएस को नोटिस का जवाब भेज दिया है। आईपीएस विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोतकर पर गाली गलौज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सीएम नीतीश कुमार के मना करने के बावजूद विकास वैभव ट्वीटर के जरिए डीजी पर लगातार हमला बोल रहे थे, जिसके बाद गृह विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया था और पूछा था कि क्यों न उनके ऊपर कार्रवाई की जाए।
दरअसल, सीनियर आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव के ट्वीट से बिहार के प्रशासनिक और राजनैतिक हलके में खलबली मचा दी थी। IG विकास वैभव ने ट्वीट कर लिखा था कि जब से उन्हें आईजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज का दायित्व दिया गया तब से अनावश्यक डीजी शोभा अहोतकर से गालियां सुन रहे हैं। IG विकास वैभव ने फेसबुक पर भी अपना दर्द साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि पत्नी और मां को संबोधित करते हुए वरीय डीजी ने दी। सोशल मीडिया पर विकास वैभव के एक के बाद एक ट्वीट से बिहार की सियासत गरमा गई।
विभाग की डीजी शोभा ओहटकर के साथ विकास वैभव की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास वैभव को फटकार लगाई और कहा कि जो भी परेशानी है उसे ट्वीट करने के बजाए विकास वैभव अपने उच्च अधिकारी को बताएं। सीएम के मना करने के बावजूद विकास वैभव लगातार डीजी शोभा अहोतकर पर हमला बोलते रहे। इस बीच डीजी शोभा अहोतकर ने विकास वैभव को नोटिस जारी कर उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
इस प्रकरण को लेकर मचे घमासान के बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने IG विकास वैभव को नोटिस जारी कर पूछा कि उन्होंने जिस तरीके से विभाग की आंतरिक बैठक की फोन रिकॉर्डिंग करने की बात और बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक किया, इसको लेकर क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? अब विकास वैभव ने गृह विभाग की नोटिस का सात पन्नों में जवाब दिया है।