हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 05:43 PM
PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें से ज्यादातर 2009 और 2010 बैच के आईपीएस है।
गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे उन्हें अब बीएमपी 9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्कर आनंद को बीएमपी 14 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही बीएमपी 16 का प्रभार है।
2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को पटना का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी वीणा कुमारी बीएमपी 4 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही साथ उनके पास बीएमपी 18 का भी प्रभार होगा।
शैशव यादव को बीएमपी 13 दरभंगा का प्रभार दिया गया है जबकि विद्यासागर पुलिस अधीक्षक वितंतु पटना के पद पर होंगे इसके अलावे 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को राज्य अग्निशमन पदाधिकारी सह निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।