ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी, 62.06% छात्रों को मिली सफलता

बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट जारी, 62.06% छात्रों को मिली सफलता

31-May-2023 03:13 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस एग्जाम में 62.06 % छात्र-छात्राएं को सफलता हाथ लगी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज रिजल्ट जारी किया। बता दें कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 56 हजार 61 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें 34 हजार 792 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है। आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा का कंपार्टमेंटल एक्जाम भी आयोजित हुआ था। जिसका रिजल्ट भी अगले पांच दिनों में जारी कर दिया जाएगा। 


बता दें कि झारखंड बोर्ड ने कल ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। जबकि बिहार में इंटर का रिजल्ट बहुत पहले ही जारी कर दिया गया है अब बिहार में इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश के कई शिक्षा बोर्ड से परीक्षा लेने और रिजल्ट जारी करने में कितना आगे है। इंटर कंपार्टमेंटल एग्जाम का रिजल्ट आज बिहार बोर्ड ने जारी किया है अब कुछ दिनों बाद मैट्रिक कंपार्टमेंटल का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा समय पर रिजल्ट जारी करने से छात्रों को कॉलेज में दाखिला भी मिल गया है। 


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टॉपर्स के लिए इसी वर्ष से मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए निशुल्क हॉस्टल दिया जाएगा। बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल और पटना कॉलेजिएट में रहने की व्यस्था की जाएगी। जून के प्रथम सप्ताह में आवेदन लिये जाएंगे और प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। आवास, पाठ्य पुस्तक, कोचिंग के अलावे खाने-पीने की भी सुविधाएं मिलेगी।