Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
07-Oct-2024 04:35 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश सरकार के साथ जिस खेला का दावा विरोधियों द्वारा किया जा रहा था, आर्थिक अपराध इकाई ने उस खेला का खुलासा कर दिया है। ईओयू ने जो खुलासा किया है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। सरकार को गिराने के लिए कुछ विधायकों के साथ हवाला डील हुई थी।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद एनडीए की सरकार का गठन हुआ था लेकिन नई सरकार के गठन के बाद विपक्ष की तरफ से यह दावा किया जा रहा था कि फ्लोर टेस्ट में सरकार गिर जाएगी। उस समय विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में ऐलान किया था कि वे इसकी जांच कराएंगे कि विधायकों को खरीदने के लिए इतने पैसे कहां से आए।
पटना के कोतवाली थाना में दर्ज एक केस में पैसों के लेन देन से जुड़ी जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा खुलासा किया है। ईओयू के मुताबिक, नीतीश सरकार को विश्वास मत हासिल करने से रोकने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग हुई थी। सत्ताधारी दल के विधायकों को हवाला के जरिए एडवांस पैसे भेजे गए थे। अगर फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश कुमार की सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाती तो विधायकों के खाते में मोटी रकम ट्रांसफर कर दी जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरी साजिश पर पानी फिर गया था।
आर्थिक अपराध इकाई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। ईओयू ने अपनी जांच रिपोर्ट ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दी है। अब इस मामले की आगे की जाच ईडी करेगी। आर्थिक अपराध इकाई ने अवैध लेन-देन से जुड़े सभी साक्ष्य ईडी को सौंप दिए हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सत्ताधारी दल के विधायकों को हवाला के जरिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलावा नेपाल से पैसे भेजे गए थे। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी है।
