मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
09-Nov-2023 02:54 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट या अपराधिक मामलों से जुड़ी ख़बरें सुर्ख़ियों में नहीं रहती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर डाली।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस के द्वारा गैस गोदाम में सभी लोगों की एंट्री बंद कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवीन राजश्री गैस ग्रामीण एजेंसी के 40 वर्षीय मालिक नंदलाल प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी पंकज कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी है। उसके बाद वो कई थानों की पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए।
वहीं, डीएसपी पंकज कुमार ने बताया है कि मृतक के शव के पास किसी भी व्यक्ति को अभी जाने की एंट्री नहीं है। खोजी कुत्ता मंगाया जा रहा है। फिलहाल मृतक के शव को अभी नहीं उठाया जाएगा। गैस एजेंसी के अंदर ही गैस एजेंसी के मालिक की किसी ने हत्या की है। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। गैस एजेंसी के मालिक के पुत्र बुधवार को अपने पिता से फोन पर बात की तो पिता के द्वारा बताया गया कि आज वह घर नहीं लौटेंगे। मृतक के पुत्र प्रेम कुमार गुरुवार को अपने पिता की गोदाम पहुंचा तो देखा कि पिता जमीन पर गिरे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
उधर, डीएसपी ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीक होता है कि किसी भारी सामान से शरीर पर वार किया गया है। घटनास्थल पर ही गैस गोदाम के मालिक की मौत हो ग। मृतक के बेटा प्रेम कुमार से विशेष जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है। 24 घंटा के अंदर गोदाम में कितने लोग आए हैं और कितने लोग इस गोदाम के गए हैं। उनकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के रहने वाले हैं। प्रतिदिन वह अपने घर 9:00 बजे से 10:00 बजे रात तक घर में एंट्री कर लेते थे, लेकिन बुधवार को घर नहीं गए. इस पर भी पुलिस विशेष जांच शुरू कर दी है।