हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Jan-2022 07:27 PM
KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले में गंगा नदी किनारे 25 फीट का अजगर घूम रहा है। विशालकाय अजगर को देख कर लोगों में दहशत है. खासकर पशुपालक डरे हुए हैं. डरे लोगों ने प्रशासन से गुहार लगायी है लेकिन अब तक अजगर को वहां से ले जाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
खगड़िया के परबत्ता इलाके में गंगा नदी के अगुवानी घाट पर 25 फीट लंबा एक अजगर घूम रहा है. इससे लोग दहशत में है. पिछले तीन दिनों से भी दी है लेकिन अब तक उसे पकडने की कार्रवाई नहीं हुई है. पूरे इलाके में 25 फ़ीट लंबे अजगर के घूमने की बात फैल चुकी है. विशालकाय अगर को देखने लोगों की भीड़ जुट रही है.
लोगों में दहशत
हालांकि अजगर के कारण लोगों में दहशत है. आसपास के पशुपालक सबसे ज्यादा डरे हुए हैं. लोग कह रहे हैं कि अगुवानी घाट से ही लोग नाव से सवार होकर दियारा इलाके में जाते हैं. अजगर ऐसे लोगों पर हमला कर सकता है. वहीं घाट पर महिलायें और बच्चे नहाने के लिए भी आते हैं. इतना बड़ा अजगर किसी इंसान की जिंदगी भी ले सकता है.
प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन को बताया जा रहा है कि वहां विशालकाय अजगर घूम रहा है. इसके बावजूद अब तक उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई नहीं हुई है. लोग मांग कर रहे हैं प्रशासन तत्काल अजगर को पकड़ कर वहां से हटाये ताकि जान-माल का नुकसान न हो.