ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: गंगा में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत, स्नान करने...

बिहार: गंगा में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

22-Jun-2024 06:56 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाक्रमों में गंगा में डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूबने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र की है। 


पहली घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है, जहां गंगा स्नान करने पहुंची महिला की डूब कर मौत हो गई। मृतिका की पहचान जमुई जिले के खैरा थाना अन्तर्गत केबाल फरियता वार्ड 4 निवासी मनोज रजक की 35 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई। मृतिका सोनिया देवी नवादा जिला के कौआकोल थाना अंतर्गत गुआ घोघरा गांव निवासी कुलदीप रजक की बटी थी। 


वहीं दूसरी तरफ साहेबपुर कमाल थाना के छर्रापाटी घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना अन्तर्गत त्रिवेणीगंज निवासी प्रमोद चौधरी के 18 वर्षीय बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्णिमा के मौके पर निखिल गंगा स्नान करने गया था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।