मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश
24-Aug-2024 02:15 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर में टूटे तटबंध का जायजा ले रहे जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर गंगा की तेज धार में बह गए। इस घटना के बाद साथ अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया हालांकि मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचा लिया।
दरअसल, नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में बाध टूटने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। गंगा का पानी कई गांवों में फैल गया है और चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। बिंदटोली में ध्वस्त हुए तटबंध का जायजा लेने के लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम पहुंची थी, तभी एक बड़ा हादसा हो गया।
तटबंध का मुआयना करने के दौरान कटिहार के मुख्य अभियंता अनवर जमील गंगा की तेज धार में बह गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने चीफ इंजीनियर को गंगा मे डूबने से बचा लिया और उन्हें पानी से बाहर निकाला। फिलहाल वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
बता दें कि तटबंध टूटने के बाद इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो हए हैं और हजारों लोग अपना घर बार छोड़कर पलायन कर गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंजीनियर और अन्य अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जल संसाधन विभाग द्वारा बांध का निर्माण कराया गया था लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद यह बांध ध्वस्त हो गया है और हजारों लोग बाढ़ की विभिषिका झेलने को विवश हो गए हैं।