ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार : फ्रेंचाइजी कर्मी को घोड़े पर बिजली बिल वसूलना पड़ा महंगा, जल्द...

बिहार : फ्रेंचाइजी कर्मी को घोड़े पर बिजली बिल वसूलना पड़ा महंगा, जल्द जाने वाली है नौकरी, जानिए क्या है वजह..

03-Apr-2022 12:10 PM

SHEOHAR : शिवहर में घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूलने को लेकर चर्चा में आए फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी की नौकरी खतरे में आ गई है। पिछले दिनों फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने पेट्रोल महंगा होने के कारण बाइक छोड़ घोड़े की सवारी करने की बात कही थी।


बिजली विभाग के आला अधिकारियों ने इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगा था। कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी के कर्मी अभिजीत तिवारी को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत ने सोची-समझी साजिश के तहत घोड़े पर बैठकर बिजली बिल बसूल करने का नाटक किया था।


उन्होंने यह भी बताया है कि विभाग का इससे कोई लेना देना नहीं है। अभिजीत ने सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा किया था। इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारी ने पहले ही कहा था कि यह उसका व्यक्तिगत फैसला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलते दिखा था।


बाइक की जगह घोड़े का इस्तेमाल करने के सवाल पर फ्रेंचाइजी कर्मी अभिजीत तिवारी ने बताया था कि पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने के कारण वह बाइक की जगह घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलता है। अभिजीत तिवारी विष्णुपुर किशुनदेव गांव का निवासी है और जाफरपुर में फ्रेंचाइजी कर्मी के रूप में बिजली बिल वसूलने का काम करता है।