ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR FLOOD NEWS: सीतामढ़ी के मधकौल बांध के बाद शिवहर में टूटा तरियानी...

BIHAR FLOOD NEWS: सीतामढ़ी के मधकौल बांध के बाद शिवहर में टूटा तरियानी तटबंध, सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

29-Sep-2024 08:40 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां बागमती नदी पर बना तटबंध टूट गया है। एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि तरियानी छपरा में करीब 20 फीट के आसपास तटबंध टूटा है। जहां पानी का तेज बहाव होने से सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। 


अचानक कई इलाके में पानी घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि अभी भी बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 195 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बांध टूटने की खबर मिलते ही पूरा जिला प्रशासन तरियानी छपरा गांव में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 


वही सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड स्थित मधकौल बांध भी पानी के तेज बहाव में टूट कर बह गया। बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही तेजी से वृद्धि के कारण तटबंध पर दबाव बना था जिसके कारण बांध टूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव की तरफ तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। सूचना के बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे हैं। मधकौल बांध टूटने के बाद तीव्र गति से पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है। बागमती नदी के रौद्र रूप धारण करने के कारण पूरे इलाके में बात का पानी फैल गया है। वही तटबंध पर नदी के पानी का तेज दबाव बना हुआ है। 


बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर एक और जहां जिला प्रशासन अलर्ट है। सीतामढ़ी डीएम और एसपी ने बेलसंड प्रखंड के विभिन्न बांधों का कल निरीक्षण किया था और इस दौरान बागमती विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं एसडीओ को बांध की मरम्मती एवं रेन कट को ठीक करने का निर्देश दिया गया था।


बता दें कि नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में पानी छोड़ा गया है जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंडक, कमला सहित कई नदियां इन दिनों ऊफान पर है। वही गंडक का एक तटबंध भी टूट गया है। चखनी से रतवल जाने वाली सड़क सह बांध खैरटवा के पास तटबंध के टूटने से बड़े इलाके की आबादी को भारी नुकसान पहुंचा है। बिहार में एक के बाद एक तटबंधों के टूटने की सूचना आ रही है। 

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट