Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 01:23 PM
By First Bihar
SEOHAR: बिहार में सभावित बाढ़ के खतरे ने कई जिलों में जहां लोगों की नींद उड़ा दी है तो वहीं जिला प्रसासन की परेशानी बढ़ गई है। शिवहर में बागमती नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कहीं तटबंध में रिसाव शुरू हो गया है तो कहीं घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिला प्रशासन ने बांध को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
दरअसल, इस साल शिवहर में बागमती ने सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बागमती नदी खतरे के निशान से 222 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शिवहर के बेलवा में बागमती नदी के सुरक्षात्मक तटबंध में तेजी से रिसाव हो रहा है। तटबंध पर खतरा मंडराने के बाद इलाके के लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा बेलवा पहुँचकर मौके पर बड़ी तादाद में मजदूरों को रिसाव रोकने के लिए लगाया गया है। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बागमती नदी पूरे उफान पर है। सभी जगहों पर बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तरियानी के खुरपट्टी, पुरनहिया के बराही ओर पिपराही के दोस्तिया के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है।
हालात से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घर में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया रहा है। जानकारी के अनुसार शिवहर के पिपराही, परसौनी बैज, धनकौल के तटबंधों में भी रिसाव की सूचना है। स्थानीय लोग और अभियंताओं की टीम रिसाव बंद करने में जुटे हैं।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा