शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
26-Sep-2023 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार ने तबादले का दौर जारी रखते हुए आज फिर 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने सात जिलों के जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने जमुई, शिवहर, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज,औरंगाबाद के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह को वहां से हटाकर मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया है। मुंगेर में जिलाधिकारी पद पर तैनात नवीन कुमार को रोहतास, सासाराम का नया डीएम बनाया गया है।
बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक पद पर तैनात मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य सरकार ने किशनगंज के डीएम को भी बदल दिया है। किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है। रोहतास के डीएम पद पर तैनात धर्मेन्द्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है उन्हें राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात तुषार सिंगला को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।