छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
05-Nov-2022 03:06 PM
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां दोस्त के बॉयफ्रेंड ने पहले लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लग गया। लड़की से काफी दिनों से ये सब बर्दाश्त कर रही थी। लेकिन जब बात लड़की के परिजनों तक पहुंची तो वे सीधे महिला थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करते हुए अब तक बीस लाख से ज्यादा रूपये ठग लिए हैं।
लड़की के परिजनों का शहर के ही पेठियागाछी में रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि उसने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया है और अब लगातार उसे धमकी दे रहा है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पीड़िता की एक दोस्त के बॉयफ्रेंड ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर महीनों से ब्लैकमेल कर रहा था। बीस लाख से ज्यादा रुपये ठगे जाने के बाद अब लड़की परेशान हो चुकी है।
आरोपी ने लड़की को हर बार ये बोलकर ब्लैकमेल किया है कि अगर वह पैसे नहीं देती है तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। लड़की इन सब से इतना सहम गई थी कि इस बारे में उसने घर में किसी को नहीं बताया। हालांकि, मामले को लेकर महिला थाना के पदाधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।