ब्रेकिंग न्यूज़

‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग

Home / news / बिहार: दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने...

बिहार: दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश; हत्या का आशंका

14-Jul-2024 09:42 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में पिछले दो दिनों से घर से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवक का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला है। युवक की हत्या कर शव को दफनाने की आशंका जताई जा रही है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के बलियो श्मशान घाट की है।


मृतक की पहचान सोहजना मोहल्ला के रहने वाले लोचन यादव का बेटे मिथुन कुमार के रूप में हुई है। झाझा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मिथुन की हत्या कर शव को श्मशान घाट में बालू में दफना दिया है। सूचना के बाद झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह और पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंचे और बताए गए स्थल से लगभग 5 फिट गहरे बालू के गड्डे को खोदकर शव को बाहर निकाला। 


इधर, घटनास्थल पर शव को बाहर निकालने से पहले मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ भी किया।परिजनों के बताए गए जगह के बाद पुलिस ने पहले श्मशान घाट पर शव की खोजबीन की लेकिन पुलिस को कुछ नही मिला, तभी पुलिस ने सन्देह के आधार पर एक जगह बालू को हटाना शुरू किया, जहां पुलिस को शव मिला। 


झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक मिथुन नशेड़ी था। वह आए दिन घर के सदस्यों से मारपीट करता था। दो दिन पूर्व भी घर के सदस्यों के साथ मारपीट किया था। मृतक के नसेड़ी होने के कारण पत्नी 5 साल पूर्व ही घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हैंl पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।