ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार : दो दिन पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने आई लड़की का हॉस्टल...

बिहार : दो दिन पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने आई लड़की का हॉस्टल में मिला शव, जानिए क्या है वजह

13-Sep-2023 02:29 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार के जमुई से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की ने खुद से खुद की जान ले ली है। जिसके बाद पुरे कॉलेज कैंपस में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल कायम हो गया है। आम लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  जिले के कल्याणपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 404 में लखीसराय जिले के शालिनी कुमारी नाम की छात्रा का शव पंख से लटका हुआ शव बरामद किया गया। इस शव के पास एक नोट्स भी बरामद किया गया है। जिसमें मौत के पीछे की मुख्य वजह बताई गई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि- सुबह नाश्ते पर नहीं आने के बाद हॉस्टल वार्डन ने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला तो कॉलेज प्रशासन को खबर किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कॉलेज प्रशासन ने बताया कि दरवाजा खोलने के पश्चात शालिनी का शब पंखे से लटका हुआ मिला। हॉस्टल वार्डन ने बताया मात्र दो दिन पहले ही शालिनी हॉस्टल में आई थी। 

 

इस घटना को लेकर जमुई सदर थाना प्रभारी राजीव तिवारी पूरे दलबल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। सुसाइड नोट भी शब के पास से बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में पढ़ाई के प्रेशर के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। 


उधर, सुबह-सुबह इस घटना की खबर पूरे जमुई शहर में आग की तरह फैल गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह छात्रा लखीसराय जिले के रहने वाली है।  जो कि दो दिन पहले ही अपने माता-पिता के साथ कॉलेज के हॉस्टल में शिफ्ट होने आई थी। जिसका शव का आज सुबह हॉस्टल के कमरे से मिला। बेटी के आत्महत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।