हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Dec-2019 09:57 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार दारोगा की परीक्षा को लेकर सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा. दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पद पर बहाली को लेकर होने वाली परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सेंटर पहुंचे
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष सुनीत कुमार के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचना होगा. इस परीक्षा में 5.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे. कचादार मुक्त परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम दिए गए हैं. परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जाएगी.
दो पालियों में होगी परीक्षा
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए 36 जिलों में 5 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों के लिए कुल 495 सेंटर बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए दो पालियों में लिखित परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक ली जाएगी.
आवेदन में दिया गया पहचान पत्र ही लेकर जाना है
एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक पहचान पत्र ले जाना आवश्यक है. जिसका जिक्र उन्होंने अपने आवेदन पत्र में किया है. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर सख्त मनाही है. अभ्यर्थी सिर्फ बॉल पेन लेकर ही जा सकते हैं. अटेंडेंस शीट पर हिन्दी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर लिए जायेंगे. जिसपर अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए पहचान पत्र का नम्बर भी अंकित होगा. सभी केन्द्रों पर जैमर लगे होंगे.