ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Nov-2022 11:10 PM
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां धांधली करने के आरोप में बरौली अंचल के सीओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीओ के खिलाफ दाखिल खारीज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों आरोपी सीओ के आवास और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम ने छापेमारी की थी।
दरअसल, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे के खिलाफ लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर दो दिन पहले ही सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने सीओ कृष्णकांत चौबे के ऑफिस और आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था। सीओ कार्यालय से राजस्व कर्मचारी रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद का डोंगल एसडीएम के हाथ लगा था।
बरौली सीओ कृष्णकांत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को सही पाते हुए डीएम नवल किशोर चौधरी ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद आरोपी सीओ को कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीओ पर जमीन के म्यूटेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। गिरफ्तार सीओ को पुलिस अपने साथ नगर थाना ले गई है।