हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2022 05:02 PM
PATNA: पिछले चौबीस घंटे में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ा है। पिछले दिनों की तुलना कल सोमवार को संक्रमण की रफ्तार कुछ कम थी लेकिन आज एक बार फिर से संक्रमण बढ़ा है।
बिहार में आज कुल 4551 कोरोना के नए मामले मिले हैं। वही पटना में 1218 केसेज सामने आए हैं। वही बिहार में ओमिकॉन के 40 और मरीज मिले हैं। इस बात की पुष्टि IGIMS में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में हुई है। इससे पहले 27 लोग ओमिक्रॉन से पीड़ित मिले थे जो ठीक हो चुके हैं। बिहार की पॉजिटिविटी रेट 2.96% हो गई है। वही बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज 33883 हो गयी है।
बात यदि सोमवार की करे तो बिहार में कुल 3526 कोरोना के नए मामले मिले थे लेकिन आज यह आंकड़ा 4551 हो गया है। आज बिहार में कुल 1025 केसेज बढ़े हैं वही बात पटना की करे तो पटना में सोमवार को 1035 केसेज थे जो आज बढ़कर 1218 हो गया है। ऐसे में पटना में आज कल की तुलना 183 केसेज बढ़े हैं। कोरोना टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी की जा रही है। मंगलवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया।
