ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 4063 नए कोरोना मरीज, पटना में मिले 999 केस

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 4063 नए कोरोना मरीज, पटना में मिले 999 केस

19-Jan-2022 06:21 PM

PATNA: पिछले चौबीस घंटे में बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। आज बिहार में 4063 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वही पटना में 999 नए केसेज मिले हैं।


 मंगलवार की तुलना आज केसेज कुछ कम है। कल मंगलवार को जहां बिहार में कुल 4551 मामले सामने आए थे वही आज 4063 मामले मिले हैं। कल की तुलना आज बिहार में 488 केसेज कम आए हैं।


वही पटना में कल 1218 मामले थे जो आज घटकर 999 हो गये हैं। कल की तुलना 219 केसेज आज पटना में कम मिले है। वही बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज अब 30481 हो गयी हैं। एक्टिव केसेज में भी कमी आई है। इससे पहले 33883 एक्टिव केसेज दर्ज की गयी थी। कोरोना टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। 


बात यदि देश की करें तो बुधवार को देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.82 लाख (2,82,970) नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि मंगलवार के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा हैं. मंगलवार को 2,38,018 लाख केस दर्ज हुए थे. वहीं, एक दिन में 441 मरीज़ों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. अब तक कुल 4,87,202 लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं. 


*सक्रिय मामले: 18,31,000 

*कुल रिकवरी: 3,55,83,039 

*कुल मौतें: 4,87,202 

*कुल वैक्सीनेशन: 1,58,88,47,554 

*ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,961


देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले में तेजी देखी गई। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन को देश में कोरोना की तीसरी लहर की वजह माना जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं>


 फिलहाल, देश में 18,31,000 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. एक्टिव केस, कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है. पॉज़िटिविटी रेट 14.43 प्रतिशत से बढ़कर 15.13 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में रिकवरी रेट 93.88 प्रतिशत है. बीते 24 घंटों में 1,88,157 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,55,83,039 लोग संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं.