हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 06:58 PM
PATNA: बिहार के लिए राहत की खबर है। पिछले चौबीस घंटे में बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। आज बिहार में 1821 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वही पटना में 224 नए केसेज मिले हैं।
पिछले दिनों की तुलना आज एक बार फिर कोरोना के मामले कम आएं हैं। कल यानी रविवार को जहां बिहार में कुल 2768 मामले थे वही आज 1821 मामले मिले हैं। कल की तुलना आज बिहार में 947 केसेज कम आए हैं।
वही पटना में रविवार को 424 मामले थे जो आज घटकर 224 हो गये हैं। रविवार की तुलना 200 केसेज आज पटना में कम मिले है। बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज भी घटकर आज 14833 हो गयी है। जबकि रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 17848 थी। बिहार में एक्टिव मामलों में भी कमी आई है।
पटना के बाद दूसरे स्थान पर भागलपुर जिला है जहां 185 नए केसेज सामने आएं हैं। उसके बाद बेगूसराय में 113, पूर्णिया में 120, सहरसा में 103, समस्तीपुर में 102, पश्चिम चंपारण में 92 नए केसेज मिले हैं।कोरोना टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।
