ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार में मिले 47 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4598

बिहार में मिले 47 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4598

05-Jun-2020 08:01 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 47 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4598 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में अबतक 30 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.


बिहार में अब तक 4598 पॉजिटिव मामले
राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 47 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4598 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि किशनगंज से 5, पूर्णिया से एक, गया से 10, दरभंगा से 4, रोहतास से एक, औरंगाबाद से 6, सीवान से 5, मुंगेर से 7, भोजपुर से एक, मुजफ्फरपुर से 2, गोपालगंज से एक, पूर्वी चंपारण से 3 और समस्तीपुर से एक मामला सामने आया है. 


बिहार में अब तक 30 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. 


सीएस ने की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहली मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है. अररिया सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि अररिया में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. यह जिले में पहली मौत है. मृतक व्यक्ति की उम्र 52 साल बताई जा रही है. जो दूसरे प्रदेश से लौटा था. बता दें कि इससे पहले बीते दिन गुरूवार को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना से हुई थी. 


बिहार में अब तक 2233 मरीज स्वस्थ 
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 45 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4598 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2233 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 113 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए.  डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


news image


news image