हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Nov-2019 11:17 AM
PATNA : देश में बेरोजगारी और महंगाई समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर बिहार कांग्रेस 'जनवेदना मार्च' से सरकार को घेरने की तैयारी में है. बिहार कांग्रेस की ओर से इस मार्च को लेकर कहा गया कि कई दिग्गज नेता इस जनवेदना मार्चमें शामिल होंगे. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह और अखिलेश सिंह शामिल होंगे.
कांग्रेस का 'जनवेदना मार्च' प्रदेश मुख्यालय से निकलकर शहीद स्मारक तक जायेगा. पार्टी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दावा किया जा रहा है कि यह एक अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा. देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, मंदी, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता सड़क पर उतरेंगे.
कांग्रेस ने जनवेदना मार्च के सहारे जेडीयू और भाजपा को घेरने की तैयारी की है. इस मार्च में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इसको लेकर पार्टी के हर तबके में उत्साह का माहौल है.