Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
10-Oct-2023 05:07 PM
By First Bihar
PATNA: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान में जहूराबाद के विधायक तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को राजधानी के गांधी मैदान में विशाल रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा और एलान किया कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पटना के गांधी मैदान में आयोजित वंचित शोषित जागरण महारैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी तैयारी 2024 और 2025 की चुनाव को लेकर है। आने वाले चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार को खड़ा करेंगी। जातीय गणना के आंकड़ों पर राजभर ने कहा कि ये आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं।
राजभर ने कहा कि जब इनको वोट नहीं दोगे तो ये खुद सोचने लगेंगे। हमारी बड़ी तैयारी हो रही है। अब महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है, जो महिला राजनीति में हैं, उसे लेकर आओ। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती पर अति पिछड़ा समाज को शोषण हो रहा है। जब हम इस देश में हैं तो हमें भी हिस्सा मिलना चाहिए। यूपी, बिहार के लोग दूसरे राज्य को चला सकते है, तो बिहार में भी सरकार चला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के भरोसे रहने के बजाए हमें अपनी पहचान बनानी होगी। उन्होंने रैली में आए लोगों को हाथ उठाकर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ये भीड़ एकत्र कराई गई है, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये भीड़ खुद आई है। इनको लेकर कोई नहीं आया है, यही हमारी ताकत है।