Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी
03-Mar-2022 12:46 PM
BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में एक बार फिर भीड़ ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। यहां आक्रोशित लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चोर लोगों से जान की भीख मांगता रहा लेकिन गुस्साए लोग उसे बर्बरतापूर्वक पीटते रहे। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित पतिलार गांव की है।
बेरहमी से पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स एक घर में चोरी की नियत से घुसा था इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा और खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात गांव के ही मदन मिस्त्री के घर चोरी की नियत से कई लोग घुस गए थे। इसी दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई। घर के लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। जबकि, हर्नाटांड़ स्थित कला बैरिया का रहनेवाला आरोपी चोर अजय ठाकुर लोगों के हत्थे चढ़ गया।
इधर, पूरे मामले पर चौतरवा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि पीड़ित मदन मिस्त्री के आवेदन पर आरोपी अजय ठाकुर को पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पिटाई करनेवाले लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।