छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
29-Oct-2022 10:22 AM
BHOJPUR: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना आज यानी शनिवार सुबह की है, जब दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर के डुमरांव से मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिलौटी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी।
घटना की चपेट में आए दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही सिपाही बीएसएपी के जवान थे। बीते कुछ महीनों से दोनों बक्सर जिले के डुमरांव बीएसएपी-4 में पोस्टेड थे। 112 गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बिहार सशस्त्र पुलिस के 25 साल के जवान सुशील कुमार झा और 26 साल के जगदीश साह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक़ सुशील झा पश्चिम चंपारण के टिकटा थाना क्षेत्र के बेहारी गांव और जगदीश साह पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले थे। दोनों बीएमपी- 4 में नियुक्त थे।