ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार: छठ घाट पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो पूजा समितियो के बीच भिडंत, भगवान भास्कर की प्रतिमा टूटी

19-Nov-2023 10:30 AM

By First Bihar

BUXAR : चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच बक्सर में छठ घाट पर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिली। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।कई लोग इसमें घायल हुए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर में छठ घाट पर मारपीट की घटना सामने आई है। बीती रात जिले के चौसा प्रखण्ड अंतर्गत महादेवा गंगा घाट पर दो पूजा समिति के सदस्यों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों के सिर फट गए हैं। अब इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं एक पक्ष के लोगों ने भगवान भास्कर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई, जिसके बाद व्रतियो में आक्रोश है।अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है।


बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठघरवा के रहने वाले पूजा समिति के सदस्यों ने महादेवा घाट को अपना छठ घाट बताते हुए अपने गांव के लोगो के लिए व्यवस्था करना चाह रहे थे, जबकि महादेव घाट डेरा के लोग अपनी दावेदारी बताते हुए पूजा करना चाह रहे थे। इसी दौरान दोनों गांव के युवा एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। एक पक्ष के लोगों ने भगवान भास्कर की प्रतिमा को तोड़ डाली है।


उधर, इस मामले में मामले की जानकारी देते हो मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला शांत है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मारपीट में कटघरवा निवासी राकेश कुमार (30 वर्ष) और प्रेम प्रकाश विद्यार्थी (28 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट लगी है. कई टांके लगाए गए हैं। हालांकि किसी भी पक्ष के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। घाट पर शांति बहाल कायम करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।