ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार कैडर के 8 IPS को मिलेगा प्रमोशन, गरिमा मलिक बनेंगी DIG

बिहार कैडर के 8 IPS को मिलेगा प्रमोशन, गरिमा मलिक बनेंगी DIG

17-Dec-2019 08:38 AM

PATNA : बिहार सरकार ने 8 बिहार कैडर के IPS अधिकारियों को प्रमोशन देने का निर्णय लिया है. गृह विभाग ने इसकी औपचारिकता पूरी कर ली है. बिहार सरकार के इस निर्णय के बाद जल्द ही बिहार के आईजी अभियान सुशील एम खोपड़े और दरभंगा के आइजी पंकज कुमार दरदा एडीजी बनाए जाएंगे. दोनों आइजी 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं.

मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में कुल 8 IPS को प्रमोशन देने पर मुहर लगाई गई. जिसका औपचारिक ऐलान सीएम नीतीश कुमार की मुहर लगने के बाद कर दिया जाएगा.

जिसके बाद पटना की एसएसपी गरिमा मलिक, पटना के रेल एसपी सुजीत कुमार और सीआइडी में तैनात कमजोर वर्ग और महिला सेल की एसपी अनुसूया रणसिंह को DIG के पद पर प्रमोशन मिलेगी.