मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Jul-2020 08:26 PM
PATNA : बिहार कैबिनेट की बैठक में पांच एजेंडों के अलावे एक और महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगी है। राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के दायरे में लाया गया है।
बिहार सरकार ने आज बड़ी पहल करते हुए कैबिनेट की बैठक में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार( संशोधन ) अध्यादेश 2020 को राज्यपाल के समक्ष पेश करने की स्वीकृति प्रदान की गयी जिसके बाद राज्यपाल ने इस अध्यादेश पर अपनी स्वीकृति दे दी। बता दें कि बिहार राज्य विधानमंडल सत्र नहीं ऐसे में बिहार लोक शिकायत निवारण कानून में संशोधन के लिए राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है।
इस अध्यादेश के प्रभावी हो जाने से राशन कार्ड के मामलों के संबंध में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत शिकायतें दर्ज करायी जा सकेगी जिससे लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के द्वारा उनकी सुनवाई कर त्वरित निराकरण कराया जा सकेगा।
बता दें कि इससे पहले खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं बिहार लोक सेवाओं का अधिकाप अधिनियम ( आरटीपीएस) में अधिसूचित हैं। आरटीपीएस में अधिसूचित रहने के कारण राशन कार्ड के संबंध में बिहार में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत परिवाद दायर नहीं किया जा सकता था क्योंकि लोक शिकायत निवारण कानून में ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं की जाती है जो आरटीपीएस के अधीन है।