मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Nov-2024 04:53 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुंगेर के जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी है। आगामी 4 दिसंबर को ललन सिंह के खिलाफ दायर परिवाद पर कोर्ट सुनवाई करेगा।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान मुसलमानों को लेकर बयान दिया था। ललन सिंह ने खुले मंच से कहा था कि बिहार में अल्पसंख्य समुदाय की क्या स्थिति थी। लालू-राबड़ी के राज में मदरसा शिक्षकों को तीन हजार चार हजार रुपया मिलता था लेकिन आज उन्हें सातवें वेतन आयोग का पैसा मिलता है हालांकि अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं।
उन्होंने कहा था कि इस गलतफहमी में मत रहिएगा, हम मुगालते में नहीं रहते हैं कि पहले नहीं देते थे और अब देते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं लेकिन नीतीश कुमार की सोंच है कि कोई वोट दे या नहीं दे वह बिहार के हर समुदाय के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों को लिए जितना काम किया, देश के इतिहास में अपने आप में एक उदाहरण है।
जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के इसी बयान को लेकर अहियापुर निवासी तमन्ना हाशमी ने मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया है और अल्पसंख्यक समुदाय को आहत करने का आरोप लगाया है। आगामी 4 दिसंबर को ललन सिंह के खिलाफ दायर परिवाद पर कोर्ट सुनवाई करेगा।