ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Dec-2021 04:08 PM
VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. वैशाली जिले के हाजीपुर में एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को जमकर पीट दिया है. लड़की ने उस लड़के को बीच चौराहे पर खूब थप्पड़ मारा. लड़की के साथ उसकी मां भी मौजूद थी. महिला ने भी अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड को जमकर पीटा है. बीच सड़क पर गालीगलौज भी हुई. लड़का ने आरोप लगाया है कि उसकी गर्लफ्रेंड पिछले तीन साल से उससे बात कर रही थी और उसने उसके साथ शादी भी की थी. उसने बताया कि लड़की अब कहीं और बात करने लगी थी.
आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच जब हंगामा शुरू हुई तो वहां आसपास के लोग जमा हो गए. बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस बीच लड़की और उसकी मां लड़के पर जमकर थप्पड़ बरसा रहे थें और लड़का उनसे बचने की कोशिश कर रहा था. भीड़ जमा देखकर पुलिस भी वहां पहुँच गई. मिली जानकारी के मुताबिक वहां जमा भीड़ को हटाने क्वे लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. जिस लड़के की पिटाई हो रही थी वह छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने आरोप लगाया है कि उसको बुलाकर पीटा गया है.
बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका में किसी बात पर हाजीपुर के डाकबंगला चौराहे पर विवाद हुआ. इस दौरान लड़की की मां भी उसके साथ मौजूद रही. इसके साथ मां और बेटी दोनों मिलकर लड़के पर जमकर थप्पड़ बरसाने लगीं. जबकि लड़का बार बार यही कह रहा था लड़की के किसी और के साथ संबंध है. इसलिए उसने लड़की से किनार कर लिया है.