ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार बोर्ड में संविदा कर्मियों की नौकरी खत्म, 26 जुलाई के बाद नहीं...

बिहार बोर्ड में संविदा कर्मियों की नौकरी खत्म, 26 जुलाई के बाद नहीं ली जाएगी सेवा

12-Jun-2020 06:47 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार बोर्ड ने अपने हाथ संविदा पर काम करने वाले पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया है। बोर्ड में काम करने वाले संविदा कर्मियों की नौकरी 26 जुलाई के बाद खत्म कर दी जाएगी। इस संबंध में बोर्ड के सचिव ने एक आदेश जारी कर दिया है।


शिक्षा विभाग के आदेश के बाद बोर्ड के सचिव प्रमोद कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सचिव के आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में संविदा के आधार पर कार्यरत पदाधिकारियों कर्मियों को एक 11 महीने के पहले नियोजन के बाद समय-समय पर एक 11 महीने के लिए सेवा विस्तार दिया जाता रहा है। विस्तार के संबंध में 22 मई 2018 को जारी शिक्षा विभाग के आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि संविदा कर्मियों को 26 जुलाई 2020 तक के ही सेवा अवधि का विस्तार दिया जाना है लिहाजा अब 26 जुलाई के बाद इनकी सेवा नहीं ली जाएगी। 




बोर्ड के सचिव की तरफ से आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 26 जुलाई के बाद संविदा कर्मियों की सेवा बहाल नहीं रहेगी। बोर्ड की तरफ से सितंबर 2019 से लेकर जून 2020 तक जिन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार का पत्र दिया गया था वह सभी भी निरस्त कर दिए गए हैं। अब सभी संविदा कर्मियों की सेवाएं 26 जुलाई के बाद बहाल नहीं रहेगी।