हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Feb-2020 07:56 PM
PATNA : सोमवार से बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत हो गई है. लेकिन इसके साथ ही एग्जाम से जुड़ी कई ऐसी खबरे आईं. जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया. मधुबनी में शराब के नशे में एक्सामिनेशन सेंटर पहुंचे एक टीचर को पुलिस ने अरेस्ट किया. वहीं दूसरी ओर अरवल में अपनी प्रेमिका को नकल कराते हुए एक आशिक पकड़ा गया. इसके अलावा पुलिस ने दो मुन्ना भाई को भी गया और अरवल जिले से गिरफ्तार किया. जो दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर एग्जाम दे रहे थे.
इंटर पहले दिन दोनों पालियों में कुल 56 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना, नालंदा, आरा, गया समेत कुल 15 जिलों में कार्रवाई की गई है. सबसे ज्यादा नालंदा में 9 बच्चों को निष्कासित किया गया है. जबकि पटना में 2, गया और अरवल में 7-7 परीक्षार्थियों को एक्सपेल्ड किया गया है. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के आज पहले दिन फर्स्ट सीटिंग में फिजिक्स और सेकेण्ड सीटिंग में इतिहास विषय की परीक्षा थी. साथ ही साथ सेकेण्ड सीटिंग में ही वोकेशनल कोर्स के आरबी और हिन्दी का भी पेपर लिया गया.
राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं. नकल करने के आरोप में एक्सपेल्ड किये गए परीक्षार्थियों के अलावा 2 मुन्ना भाई को भी अरेस्ट किया गया. जो अपने दोस्तों की जगह एग्जाम दे रहे थे. बहरहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
एक अन्य घटना मधुबनी जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां मुस्तफा कमाल रहीका प्रखंड के डुमरा में परीक्षा के दौरान एक टीचर शराब के नशे में सेंटर पहुंच गए. एक ओर जहां इंटर की परीक्षा चल रही थी वहीं, दूसरी ओर पियक्कड़ मास्टर जी की नौटंकी भी शुरू थी. शराब के नशे में स्कूल पहुंचे सरकारी टीचर ने जमकर हंगामा मचाया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. बोर्ड की रूटीन के अनुसार मंगलवार को पहली पाली में रसायन विज्ञान और दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र के अलावा वोकेशनल कोर्स वालों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.