ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुमो, नंदू, प्रेम BJP की सियासत से परमानेंटली आउट? पार्टी की बैठक में...

सुमो, नंदू, प्रेम BJP की सियासत से परमानेंटली आउट? पार्टी की बैठक में न्योता नहीं, भूपेंद्र-नित्यानंद ही अब सर्वेसर्वा

15-Dec-2020 07:42 AM

VAISHALI: तो सुशील मोदी ही नहीं बल्कि नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार जैसे नेता बिहार बीजेपी की सियासत से परमानेंटली आउट हो गये हैं. ये वो नेता हैं जिन्हें कुछ महीने पहले तक बिहार बीजेपी का दिग्गज कहा जाता था लेकिन अब पार्टी उन्हें बैठक में बुलाने लायक भी नहीं समझ रही है. सोमवार को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए बैठक बुलायी, तीनों नेताओं को पूछा तक नहीं गया.

news image


वैशाली में बीजेपी का मंथन

सोमवार को वैशाली में बीजेपी के नेता विधानसभा चुनाव पर मंथन करने के लिए बैठे. बैठक में ये भी विचार किया जाना था कि बिहार में बीजेपी आगे कैसे पॉलिटिक्स करे. पार्टी की इस खास बैठक के लिए बिहार बीजपी के सर्वेसर्वा माने जा रहे भूपेंद्र यादव पहुंचे थे. बीजेपी सूत्रों की मानें तो नित्यानंद राय ने ये बैठक वैशाली में रखने का प्रस्ताव दिया था. बिहार बीजेपी के सुपर पॉवर माने जा रहे नित्यानंद राय के प्रस्ताव पर किसी ने आपत्ति नहीं जतायी. लिहाजा पटना से दूर बिहार बीजेपी के दिग्गज वैशाली में मंथन करने बैठे.


पुराने दिग्गज आउट

बीजेपी की इस अहम बैठक में कुछ महीने पहले तक बीजेपी के दिग्गज कहे जाने वाले नेता कहीं नजर नहीं आये. पार्टी विधानसभा चुनाव की समीक्षा कर रही थी, लेकिन चुनाव के समय डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी की राय जानने की जहमत नहीं उठायी. सुशील मोदी ही नहीं बल्कि चुनाव के समय तक पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाने वाले नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को भी बैठक में पूछा नहीं गया. पार्टी की इस बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, उनेक खास नित्यानंद राय, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा खास पदाधिकारी शामिल थे. हां, मंत्री मंगल पांडेय को जरूर बैठक में शामिल होने का मौका मिला था. 


नीतीश की नींद हराम करेगी बीजेपी

बीजेपी के एक वरीय नेता ने बताया कि वैशाली में खास तौर पर ये तय किया कि आगे कैसे राजनीति करनी है. उनके मुताबिक बीजेपी ये मान रही है कि नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली से जनता में नाराजगी है. बीजेपी इस नाराजगी को अपने माथे लेने को तैयार नहीं है लिहाजा सरकार में आक्रामक रूख अख्तियार किया जायेगा. 2005 में पहली दफे सरकार बनने के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार को सरकार चलाने के लिए फ्री हैंड दिया. लेकिन अब सरकार के हर काम पर नजर रखी जायेगी. 


दोनों डिप्टी सीएम को खास निर्देश

जानकारों के मुताबिक बीजेपी की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम को खास निर्देश दिये गये. पार्टी ने उनसे कहा है कि वे सरकार के हर फैसले पर नजर रखें. वे सिर्फ अपने विभागों के मंत्री बन कर नहीं रह जायें बल्कि नीतीश कुमार के हर फैसले पर नजर रखें. जहां भी उन्हें लगे कि फैसला सही हीं है वहां विरोध करें. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को अलग से समझाया कि उन्हें सरकार में कैसे काम करना है. 


नंदू और प्रेम नप गये हैं

गौरतलब है कि सोमवार को ही बिहार विधानसभा की कमेटियों का एलान हुआ है. इसमें बीजेपी के पुराने दिग्गज नेता नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को कमेटियों का चेयरमैन बनाया गया है. नंदकिशोर प्राक्कलन कमेटी के तो प्रेम कुमार याचिका समिति के प्रमुख बने हैं. विधानसभा की समितियों के गठन से ही साफ हो गया है कि दोनों अब मंत्री बनने नहीं जा रहे हैं. बीजेपी के एक और दिग्गज विनोद नारायण झा को भी सदन की निवेदन समिति का सभापति बनाया गया है. उनके भी मंत्री बनने की संभावना समाप्त हो गयी है.