ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नहर मे गिरे बाइक सवार, दोनों की मौके पर हुई मौत

25-Oct-2022 04:57 PM

BUXAR: बक्सर में साइकिल सवार की जान बचाने के दौरान दो युवकों की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के पास स्थित खीरी नहर की है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे तभी उनके सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के दौरान दोनों युवक बाइक समेत नहर में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि धनसोई थाना क्षेत्र के परसदा गांव निवासी झगरू चौधरी का 17 साल का बेटा रोहित चौधरी और धीरेंद्र चौधरी का 19 साल का बेटा मनीष चौधरी बाइक पर सवार होकर जलहरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों रसेन गांव के पास पहुंचे, छितन डिहरा गांव निवासी सुभाष सिंह अपनी साइकिल लेकर अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में दोनों बाइक सवार बाइक समेत जलहरा-कौवाखोज नहर में जा गिरे।


इस हादसे में साइकिल सवार सुभाष सिंह को भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से दोनों शवों को नहर से बाहर निकला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों को परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।