चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
09-Sep-2023 04:24 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दूध व्यापारी की मौत हो गयी है। जिसके बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक दूध व्यापारी को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
मृत कारोबारी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के केशो फरक्का गांव निवासी मोहन राय के 30 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार के रूप में की गई है। गुलशन रोजाना की तरह पास के ही गांव से दूध पहुंचाकर बाइक से लौट रहा था, तभी जुगड़ी गांव में स्थित धर्म कांटा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक सड़क पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।