बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका
30-May-2021 03:50 PM
NALANDA: बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर 70 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी। घटना सिलाव प्रखंड के कड़ाह गांव की है। जहां रेलवे लाइन पर हुए दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
बताया जाता है कि बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बिहारशरीफ से राजगीर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान पशुपालक भेड़ों के एक बड़े झुंड को रेलवे लाइन से पार करा रहा था तभी इसी बीच अचानक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी की स्पीड काफी तेज थी। इसके पहले कि पशुपालक कुछ समझ पाता एक दूसरे के पीछे समूह में चल रही भेड़ें कटती चली गईं।
पशुपालक भेड़ों को रेलवे ट्रैक से हटाना चाहा पर उसमें उसे कामयाबी नहीं मिली और एक-एक करके करीब 70 से अधिक भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही कटकर झुंड में चल रहे सभी भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह खून बिखर गये।
इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गयी। एक साथ इतने सारे भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के अंदर कई भेड़ों की मौत हो गयी है। कल ही पटना में कुत्तों के हमले से 38 भेड़ों की जान चली गयी थी। घटना पटना के फुलवारीशरीफ के गोनपुरा इलाके की थी जहां दीवार को फांदकर घुसे आवारा कुत्तों ने 38 भेड़ों पर हमला बोला। जिससे घायल भेड़ों की मौत हो गयी। पटना में कल 38 भेड़ों की मौत के बाद आज नालंदा में 70 से अधिक भेड़ों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी।