ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार बंद : निशाने पर रेलवे, कई ट्रेनें रद्द.. स्टेशनों पर खास चौकसी

बिहार बंद : निशाने पर रेलवे, कई ट्रेनें रद्द.. स्टेशनों पर खास चौकसी

28-Jan-2022 08:00 AM

PATNA : छात्रों की तरफ से बुलाया गया बिहार बंद को लेकर सबसे ज्यादा चौक से रेलवे की तरफ से बढ़ती जा रही है. आरआरबी और एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के निशाने पर सबसे ज्यादा भारतीय रेल रही है. और यही वजह है कि आज बंद को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इतना ही नहीं कई गाड़ियों के रूट में भी बदलाव किया गया है.


पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में माओवादियों की तरफ से ब्लास्ट और आज बंद को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस कड़ी में कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया. 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस को चौधरी बांध में रात 12:35 बजे से, 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस पारसनाथ में रात 12:37 बजे से और 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पारसनाथ में रात 12:55 बजे से नियंत्रित कर चलाया गया. इसके साथ ही 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस और 12321 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झाझा-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी. 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस एवं 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-पटना-झाझा होकर चलेगी. 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12314 नई दिल्ली-सियालदह और 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा होकर चलेगी.


जिन ट्रेनों को रद्द किया गया बै उनमें 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस, 13306 डेहरी आन सोन-धनबाद एक्सप्रेस, 03546 गया-आसनसोल पैसेंजर स्पेशल और 03553 आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर स्पेशल शामिल हैं. रेल पुलिस ने पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, पटना साहब, दानापुर से लेकर आरा, बक्सर, गया समेत अन्य स्टेशनों पर खास अलर्ट रखा है. रेल पुलिस आरपीएफ इन जगहों पर जिला पुलिस के संपर्क में रहेगी. रेल एसपी पीके मंडल ने बताया कि पटना रेल जिले के हर छोटे-बड़े स्टेशनों पर पुलिस तैनात रहेंगे। रेल की संपत्ति को नुकसान करने, ट्रेन को रोकने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.