हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Dec-2019 11:19 AM
By Pranay Raj
NALANDA : गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वामदलों के बिहार बंद का समर्थन कर रहे रालोसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ के राणाबिगहा मोड़ के समीप सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बताया कि जहां एक और केंद्र की सरकार इस कानून को लाकर देश की अखंडता को तोड़ने का काम कर रहा है, वहीं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा समेत कानून व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया गया है.
आए दिन बिहार में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही है, जिस पर रोक लगाने में सरकार विफल है. वहीं दूसरी तरफ जिले में सड़क जाम और बिहार बंद को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी भी मुस्तैद दिखे. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि सड़कों पर टायर जलाकर आगजनी मामले में कार्रवाई की जाएगी.