हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Dec-2019 09:53 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में एनआरसी एवं कैब के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने एनएच 31 को जाम कर दिया है। आरजेडी नेता सड़क पर दरी बिछा कर विरोध में बैठ गये हैं जिसके बाद सड़क यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है।
इससे पहले सड़कों पर टायर जलाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी भी की।इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि सरकार संविधान को तोड़ मरोड़ कर काला कानून देश पर लागू करना चाहती है उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में इसे लागू नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस काले कानून को जब तक सरकार वापस नहीं लेती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरना पर सुबह से ही सभी कार्यकर्ता एनएच 31 जाम कर डटे हुए हैं ।विवेक कुमार,अजय कुमार,अजय चंद्रवंशी,अमित कुमार और बाल्मीकि महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।