हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Jan-2022 08:58 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. थाना क्षेत्र के जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग में टॉल प्लाजा के समीप अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को दो गोली मारकर उनकी पल्सर मोटरसाइकिल को लूट लिया है.
घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक 42 वर्षीय त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पिलवाहा वार्ड नम्बर एक निवासी सुरेश कुमार यादव अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से त्रिवेणीगंज बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने टॉल प्लाजा के समीप शिक्षक सुरेश कुमार यादव को दो गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. पहली गोली पीड़ित शिक्षक के बांह में लगी तो वहीं दूसरी गोली पेट में लगी है.
सूचना पर तुरंत पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायलावस्था में शिक्षक सुरेश कुमार यादव को आनन फानन में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. फ़िलहाल घटना के संबंध में जख्मी शिक्षक के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. घटना में जख्मी शिक्षक सुरेश यादव पिलवाहा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव के भाई हैं. वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जाँच औऱ अपराधियों की धड़पकड़ में लगी है.