रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
23-Jan-2022 08:33 PM
JAMUI: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था से हर कोई वाकिफ है। लेकिन ताजा वीडियो देखकर यही प्रतीत होता है कि हॉस्पिटल में किस तरह से भ्रष्टाचार का बोल बाला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल की ANM रंजना कुमारी और आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी के बीच में जमकर मारपीट हो रही है। वीडियो में साफ तौर पर यह दिख रहा है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो रही है।
एएनएम और आशा कार्यकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक की वजह क्या थी आईए उसे जानते हैं। दरअसल प्रसव कराने आई महिला के परिजनों से एएनएम 2 हजार रुपये मांगी गई थी। जिसे लेकर आशा कार्यकर्ता ने विरोध जताया। और इसकी शिकायत प्रभारी से कर दी। इसी बात से गुस्साई एएनएम ने आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। दोनों के बीच झोटा झोटी होती रही।
किसी तरह वहां मौजूद एक शख्स ने दोनों को शांत कराया। आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी का कहना है कि लक्ष्मीपुर के दिघी की रहने वाली वर्षा कुमारी को प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही महिला का प्रसव हो गया। उसके बाद जच्चा-बच्चा को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां एएनएम रंजना कुमारी ने मरीज के परिजनों से नवजात बच्चे के टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन के एवज में 2000 रुपये की मांग कर दी। जिसका विरोध आशा कार्यकर्ता रिंकू देवी ने किया। रिंकू ने इस बात की शिकायत प्रभारी को कर दी। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि प्रभारी से शिकायत किए जाने की बात से एएनएम रंजना कुमारी गुस्सा हो गई और हमारे साथ मारपीट करने लगी।
वहीं इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया है कि आशा कार्यकर्ता ने एएनएम के ऊपर पैसे मांगने का आरोप लगाया है दोनों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. दोनों को अपनी बातों को लिखित में देने का आदेश दिया है,उसके बाद जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।