ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: अनियंत्रित कार ने 16 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत,...

बिहार: अनियंत्रित कार ने 16 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, भारी बवाल

26-Nov-2022 08:14 PM

CHHAPARA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां अनियंत्रित कार ने 16 लोगों को रौंद डाला है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे एक दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी और वहां मौजूद 16 लोगों को रौंद डाला। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पार आगजनी कर जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना मशरक थाना क्षेत्र के गोपी टोला गांव की है।


घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग श्राद्ध कर्म का भोज खाने जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित कार ने करीब 16 लोगों को रौंद डाला।


हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थ्ल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को काबू करने में जुटी है।