ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुल पार करने के दौरान हुआ हादसा

बिहार : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुल पार करने के दौरान हुआ हादसा

14-Sep-2023 10:59 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जमुई - मलयपुर मुख्य मार्ग के मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पूल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मलयपुर थाना की पुलिस और परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह 53 वर्ष पिता नंदन सिंह मलयपुर थाना क्षेत्र के मालिया टोला के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति अंजान नदी पुल पार कर रहा था। तभी एक तेज गति से अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद इस घटना की सूचना राहगीरों के द्वारा मलयपुर थाना अध्यक्ष को दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसआई मो सरफुद्दीन पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों के सहयोग से  गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


उधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार होने के कारण घर से निकलकर इधर-उधर घूमने चले जाते थे। इसी दौरान आजन नदी पुल पर करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।


मानसिक रूप से बीमार होने के कारण मृतक व्यक्ति ने शादी नहीं की थी। उनके भरण पोषण उनके भाइयों के द्वारा किया जाता था।इस घटना के बारे में मलयपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि आजन पुल पर एक अज्ञात वाहन थे टक्कर हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई है। पुलिस मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया और इस घटना की छानबीन कर रही है।