शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Apr-2024 12:16 PM
By First Bihar
BUXAR : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। जहां सिंडिकेट पुल के पास भीषण आग लगने की खबर आई है। इस घटना में 25 से 30 लोगों के आशियाना जलकर राख हो गए हैं। देर रात दो बजे लगी इस आग में किसी को अपना कोई सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सिंडिकेट चौक को जाम कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहर के बीच सिंडिकेट पुल के पास लगी भीषण आग में करीब दो दर्जन लोगों की झोपड़ी समेत अनाज और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। देर रात दो बजे के करीब लगी आग में किसी को एक भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घटना में जूते-चप्पल की दुकान समेत करीब एक दर्जन मुर्गियां और दो सुअर भी जलकर मर गए।
वहीं इस घटना के बाद आज सुबह आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिंडिकेट चौक को जाम कर दिया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में सबसे पहले आग लगी थी। उससे निकली चिंगारी से आसपास की सभी झोपड़ियों में आग लग गई।
उधर, इस घटना के सम्बंध में थनाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को लेकर वह मौके पर पहुंच गए थे। आग इतनी भयावह और दूर दूर तक फैली थी कि उसपर काबू पाने के लिए तीनों गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तबतक सबकुछ राख हो चुका था। गनीमत थी कि आसपास मौजूद पक्के मकानों को आग लगने से बचा लिया गया। वरना स्थिति और भी विकराल हो सकती थी।