ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

बिहार : आधार कार्ड बनबाने जा रहे परिवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, पत्नी की हुई मौत; पति-बच्चे बुरी तरह घायल

बिहार : आधार कार्ड बनबाने जा रहे परिवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, पत्नी की हुई मौत; पति-बच्चे बुरी तरह घायल

19-Jun-2023 01:03 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से जुडी खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आधार कार्ड बनवाने जा रहे एक परिवार को ट्रक ने कुचल दिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पति और बच्चे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में कोहबरबा- झाझा मुख्य सड़क मार्ग पर नवनिर्मित थाना मोहनपुर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो की टक्कर में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की खबर लगते ही आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। 


बताया जा कि फोकसा निवासी फुलटूस गोस्वामी अपनी पत्नी ओर दो बच्चों के साथ टेंपो पर सवार होकर आधार कार्ड बनवाने काला जा रहा था। इसी समय मोहनपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान अनिता देवी के रूप में हुई है। 


इधर,इस  घटना को लेकर मृतक परिजनों में काफी आक्रोश है और वो सड़क जाम कर मुआवजो की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना में घायल महिला के पति ओर दो बच्चों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर फिलहाल तीनों का इलाज कर रहे हैं। महिला की मौत से घर में मातम पसर गया है और दो छोटे बच्चों के के सिर से मां की छाया छिन गई है।